मारुति सुज़ुकी के ऐड शूट के लिए लद्दाख में झील में चलाई गई कार; सांसद जामयांग ने की निंदा
लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने मारुति सुज़ुकी के ऐड शूट के लिए एक कार के झील में चलाए जाने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मैं कंपनी की गैर-ज़िम्मेदाराना हरकत की निंदा करता हूं...व्यावसायिक लाभ के लिए एक नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट नहीं किया जा सकता।" उन्होंने कहा, "मैं प्रशासन से कानूनी कार्रवाई...की अपील करता हूं।"