मारुति सुज़ुकी ने सालाना 20,000 कारों का निर्यात करने के लिए कामराजर पोर्ट के साथ किया करार

मारुति सुज़ुकी इंडिया ने गुरुवार को बताया कि उसने वैश्विक बाज़ारों में अपने वाहनों के निर्यात के लिए कामराजर पोर्ट (तमिलनाडु) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पोर्ट का इस्तेमाल अफ्रीका, मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका, आसियान, ओशिनिया और सार्क क्षेत्रों में निर्यात के लिए किया जाएगा। कंपनी इस पोर्ट से सालाना करीब 20,000 कारों का निर्यात करेगी।

Load More