मार्क 2015 के बाद पहली बार फोर्ब्स की 400 'रिचेस्ट अमेरिकन' सूची में शीर्ष 10 से हुए बाहर
2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की 400 सूची के शीर्ष 10 में मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग का नाम नहीं है। फोर्ब्स के मुताबिक, ज़करबर्ग सितंबर 2021 के बाद से अपनी आधी संपत्ति (अनुमानतः $76.8 बिलियन) गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि ज़करबर्ग 2008 में अरबपति बने थे।