मार्क अडैर ने बनाया लॉर्ड्स में 9वें नंबर पर किसी विदेशी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
आयरलैंड के मार्क अडैर ने शनिवार को लॉर्ड्स में 9वें नंबर पर किसी विदेशी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया। अडैर ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 88(76) रन बनाए। लॉर्ड्स में 9वें नंबर पर किसी विदेशी बल्लेबाज़ का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 76(197) था जो पाकिस्तान के आसिफ इकबाल ने बनाया था।