मार्क ज़करबर्ग ने घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से शेयर कीं अपनी तस्वीरें
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में चोट थी और इसकी रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई है। अगले साल होने वाले एमएमए फाइट के लिए ट्रेनिंग ले रहा था...उम्मीद है ठीक होने के बाद फिर से ट्रेनिंग ले सकूंगा।"