मार्क ज़करबर्ग की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में शॉर्ट्स में दिखे बिल गेट्स
14 मई को 40 साल के हुए मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने अपने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में ज़करबर्ग के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स शॉर्ट्स में नज़र आ रहे हैं। ज़करबर्ग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे साथ जश्न मनाने के लिए दुनियाभर से लोग आए, इसका मैं आभारी हूं।"