मार्कस स्टॉयनिस ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर

लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑल-राउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने मंगलवार को आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। 33-वर्षीय स्टॉयनिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47-गेंद में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 89* रन बनाए। उन्होंने इसी साल 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पिछला सर्वाधिक आईपीएल स्कोर (40-गेंद पर 72-रन) दर्ज किया था।

Load More