मार्च 2022 में वाट्सऐप ने भारत में बैन किए 18 लाख से ज्यादा अकाउंट्स: रिपोर्ट
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वाट्सऐप ने कहा है कि नए आईटी नियम 2021 का अनुपालन करते हुए मार्च-2022 में भारत में 18 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाए गए। बकौल वाट्सऐप, मार्च में भारत से 597 शिकायत रिपोर्ट भी मिलीं थी। इससे पहले फरवरी में वाट्सऐप ने 14 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया था।