मार्च में रूस में संचालन बंद करने के बाद आइकिया ने की 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

स्वीडन की फर्नीचर रिटेलर आइकिया ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मार्च में रूस में अपना संचालन बंद करने के बाद उसे रूस में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी। अपने स्टोर बंद करते हुए आइकिया ने कहा था कि कंपनी अपने कारखानों को बेच देगी। इससे पहले आइकिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध को 'मानव त्रासदी' बताया था।

Load More