मार्च में होगा अनंत अंबानी-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, निमंत्रण पत्र की फोटो आई सामने
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित होगा। अनंत व राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के निमंत्रण पत्र की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इस कार्ड में मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी द्वारा मेहमानों के लिए लिखी गई चिट्ठी भी शामिल है।