'मार्बल पैलेस' बना दुबई में बिक्री के लिए रखा गया सबसे महंगा मैंशन, ₹1,675 करोड़ है कीमत
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, दुबई में 'मार्बल पैलेस' नामक एक मैंशन बिक्री के लिए रखा गया सबसे महंगा घर बन गया है और इसकी कीमत 750 मिलियन दिरहम (करीब ₹1,675 करोड़) रखी गई है। यह मैंशन एमिरेट्स हिल्स में स्थित है। बकौल 'ब्लूमबर्ग', इसके इच्छुक खरीदारों में एक भारतीय शामिल है जिसके पास एमिरेट्स हिल्स में पहले से तीन संपत्तियां हैं।