मालदीव का दावा- भारतीय पायलटों ने 2019 में किया था अनधिकृत ऑपरेशन; भारत ने नकारा
मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने आरोप लगाया है कि मालदीव में भारतीय सेना के पायलटों ने 2019 में एक अनधिकृत ऑपरेशन किया था। भारत ने मालदीव के इस आरोप को नकार दिया है। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि मालदीव में भारतीय विमानन मंचों ने हमेशा सहमत प्रक्रियाओं और उचित प्राधिकार के साथ काम किया है।