मालदीव की संसद में स्पीकर के कामकाज में बाधा डालने पर सांसदों के बीच हुई हाथापाई

मालदीव की संसद में रविवार को सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के सांसदों के बीच हाथापाई हो गई। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपल्स नैशनल कांग्रेस (पीएनसी) के सांसदों ने स्पीकर के कामकाज में बाधा डालने की कोशिश की थी। हाथापाई के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिसमें सांसद एक-दूसरे को धक्का देते नज़र आ रहे हैं।

Load More