मालदीव की सरकारी वेबसाइट कई घंटों तक ठप रहने के बाद फिर से हुईं बहाल
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय, विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार को कई घंटों तक ठप रहने के बाद फिर से बहाल हो गई हैं। राष्ट्रपति कार्यालय व पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट को ओपन करने पर एरर मेसेज नज़र आ रहा था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध साइबर हमले में वेबसाइट्स ठप हुई थीं।