मालदीव के 51 वर्षीय यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में 2 एयर होस्टेस संग की छेड़खानी, हुआ अरेस्ट
इंडिगो एयरलाइन्स की माले-बेंगलुरु फ्लाइट में 2 एयर होस्टेस संग छेड़खानी के आरोप में मालदीव के 51-वर्षीय यात्री को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 20-वर्षीय पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे बियर मांगी और जब वह लेकर पहुंची तो उसने कहा कि 'मैं 51 साल से तुम्हारी जैसी लड़की की तलाश कर रहा हूं। तुम कब फ्री होगी?'