मालदीव के चुनावी नतीजों ने हिडन एजेंडा रखने वालों को दिया करारा जवाब: भारत को लेकर मुइज़्ज़ू
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी को मिली जीत पर कहा है, "चुनाव परिणाम ने दुनिया को दिखा दिया है कि मालदीव के लोग अपना भविष्य चुनने में स्वायत्तता चाहते हैं, विदेशी दबाव नहीं।" उन्होंने भारत का नाम लिए बगैर कहा कि चुनावी नतीजों से हिडन एजेंडा रखने वाले लोगों को करारा जवाब मिला है।