मालदीव के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा- मिलकर काम करने की आशा करता हूं
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, "मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि और स्थिरता की दिशा में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।"