मालदीव के साथ व्यापार न करें: विवाद के बीच भारतीय कारोबारियों से सीएआईटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने भारतीय कारोबारियों से मालदीव के साथ व्यापार न करने का आग्रह किया है। सीएआईटी ने कहा कि कारोबारी समुदाय द्वारा इस बहिष्कार का उद्देश्य एकजुटता व्यक्त कर ऐसे अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ आपत्ति दर्ज करना है।