मालदीव विवाद के बीच चर्चा में आए राजस्थान के '100 द्वीपों के शहर' की क्या हैं खासियतें?
मालदीव विवाद के बीच देश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के मद्देनज़र '100 द्वीपों के शहर' के नाम से मशहूर बांसवाड़ा (राजस्थान) को मालदीव के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। माही नदी के किनारे बसे बांसवाड़ा में 100 से अधिक छोटे-बड़े टापू हैं। यहां आज भी आदिवासी लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर जीवनयापन करते हैं।