मालीवाल की 'पिटाई' को लेकर बीजेपी पार्षदों ने सदन में की केजरीवाल के खिलाफ नारेबाज़ी
'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की 'पिटाई' को लेकर बीजेपी पार्षदों ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाज़ी की। बीजेपी पार्षदों ने दलित मेयर नियुक्त किए जाने के मुद्दे पर भी हंगामा किया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।