मालीवाल के मारपीट के आरोप के बाद केजरीवाल का पुराना पोस्ट 'स्वाति मेरी कज़न नहीं है' आया सामने
'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद केजरीवाल का 2015 का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मालीवाल उनकी कज़न नहीं है। उन्होंने लिखा था, "कुछ मीडिया हाउस और विपक्षी नेता कह रहे हैं कि स्वाति मेरी कज़न हैं...यह बकवास है।"