मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस आज सीएम के माता-पिता से नहीं करेगी पूछताछ: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट केस में दिल्ली पुलिस आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ नहीं करेगी। केजरीवाल ने 'X' पर लिखा, "मैं अपने माता-पिता और पत्नी संग पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं। पुलिस आएगी या नहीं, इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।" मामले में आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।