मालीवाल केस में विभव कुमार की ज़मानत याचिका पर दिल्ली एचसी ने पुलिस को भेजा नोटिस
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार की ज़मानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस अमित शर्मा की वेकेशन बेंच ने पुलिस से मामले में अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है, मालीवाल ने विभव पर मारपीट का आरोप लगाया था।