मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल के सहयोगी विभव को एनसीडब्ल्यू ने किया तलब

'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को तलब किया है। एनसीडब्ल्यू ने विभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया है। आरोप है कि विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की थी।

Load More