मासूमों पर हिंसा ने मानवता को हिला दिया है: रियासी आतंकी हमले को लेकर आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रियासी (जम्मू-कश्मीर) में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है, "यह दिल दहला देने वाली घटना है।" उन्होंने लिखा, "इस हमले में जान गंवाने वाले और घायलों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मासूमों पर हिंसा ने मानवता को हिलाकर रख दिया है।"

Load More