माहौल खराब कर रहे सरकारी कर्मियों की लिस्ट तैयार हो रही है, हिसाब होगा: राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दौसा में एक चुनावी जनसभा के दौरान कहा है कि माहौल खराब करने वाले सरकारी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार हो रही है। उन्होंने आगे कहा, "आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले एक-एक सरकारी कर्मचारी का चुनाव के बाद ब्याज समेत हिसाब लेने का काम करेंगे।"