माहौल वाइल्ड हो रहा है: जामनगर में 'जंगल फीवर' ड्रेस कोड वाले इवेंट से पहले ज़करबर्ग

मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज़ के दूसरे दिन इंस्टाग्राम पर पत्नी प्रिसिला चान संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "माहौल वाइल्ड हो रहा है।" जामनगर (गुजरात) में आयोजित अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज़ में शनिवार के इवेंट की थीम 'अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' है जिसका ड्रेस कोड 'जंगल फीवर' है।

Load More