मिचल मार्श ने आउट होने के बाद केएल राहुल की ओर देखकर मारी आंख, वीडियो हुआ वायरल
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर मिचल मार्श ने भारत के विकेटकीपर केएल राहुल की ओर देखते हुए आंख मारी जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। मार्श, ऑस्ट्रेलिया की पारी के पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।