मिचल मार्श ने कूल दिखने के लिए विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखे: उर्वशी रौतेला
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने वनडे विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर मिचल मार्श की तस्वीर शेयर कर निंदा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ट्रॉफी का सम्मान करें...मिचल ने कूल दिखने के लिए ऐसा किया।" उर्वशी द्वारा शेयर अन्य तस्वीर में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने 1983 विश्व कप की ट्रॉफी अपने सिर पर रखी है।