मिचल मार्श बने वनडे विश्व कप के किसी मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिचल मार्श ने शुक्रवार को किसी वनडे विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ 108 गेंदों में 121 रन की पारी में 9 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, इसी मैच में बाद में डेविड वॉर्नर ने भी 9 छक्के जड़े।