मिचल स्टार्क और एलिसा हीली ने अपने सिडनी स्थित मकान को ₹45 करोड़ में बेचा
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क और उनकी पत्नी व ऑस्ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने सिडनी स्थित अपने मकान को ₹45 करोड़ में बेच दिया है। 5 बेडरूम के इस मकान को बीते वर्ष करीब ₹48 करोड़ में बिक्री के लिए रखा गया था लेकिन नवंबर 2023 में हुई नीलामी में मकान का कोई खरीदार नहीं मिला था।