मिचल स्टार्क ने उंगली से खून निकलने के बावजूद जारी रखी गेंदबाज़ी, तस्वीर हुई वायरल
एमसीजी (मेलबर्न) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क की उंगली चोटिल हो गई। मैच के तीसरे दिन उंगली से खून निकलने के बावजूद स्टार्क ने गेंदबाज़ी जारी रखी और उनके कपड़े पर खून के छींटों की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट किया, "स्टार्क को सलाम है।"