मिचल स्टार्क ने वनडे विश्व कप में हर मैच में लिए हैं विकेट
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने सोमवार को वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 10-0-43-2 के आंकड़े दर्ज किए और उन्होंने वनडे विश्व कप में हर मैच में विकेट लिए हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में 21 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 54 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाज़ी औसत 15.79 व स्ट्राइक रेट 20.3 है।