मिज़ोरम में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई, 7 लोग अब भी हैं लापता
चक्रवाती तूफान 'रेमल' के कारण मिज़ोरम के आइज़ोल में हुए भूस्खलन के बाद 4 और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 7 लोग अब भी लापता हैं और बचाव दल का अनुमान है कि वे विभिन्न स्थानों पर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।