मिड-डे मील खाने से बीमार हुई छात्राओं की यूपी में तांत्रिक से करवाई गई झाड़-फूंक
महोबा (यूपी) के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से बीमार हुईं 15 छात्राओं की एक तांत्रिक से झाड़-फूंक करवाए जाने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक को भगाया और छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक अधिकारी ने कहा कि मिड-डे मील के सैंपल की जांच कराई जा रही है।