दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का मुंबई में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शांतिरानी काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं लेकिन उनकी मौत के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।