'मिनीस्कर्ट' की डिज़ाइनर मैरी क्वॉन्ट का 93 साल की उम्र में हुआ निधन

मिनीस्कर्ट डिज़ाइन कर लोकप्रिय हुईं फैशन डिज़ाइनर मैरी क्वॉन्ट का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा, "मैरी ने सरी (यूके) स्थित अपने घर में...शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।" 2019 में उनके डिज़ाइन्स की प्रदर्शनी लगाने वाले विक्टोरिया ऐंड ऐल्बर्ट म्यूज़ियम ने कहा, "फैशन (इंडस्ट्री) में मैरी का योगदान नहीं भूल सकते।"

Load More