मिर्च के दाम में ज़बरदस्त गिरावट आने को लेकर कर्नाटक की मंडी में भड़की हिंसा, की गई आगज़नी
मिर्च के दाम में गिरावट आने को लेकर सोमवार को हावेरी (कर्नाटक) की मंडी में हिंसा भड़क गई। किसानों ने 3 वाहनों को कथित तौर पर आग के हवाले किया और मंडी परिषद के दफ्तर में तोड़फोड़ की। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि मिर्च के दाम एक दिन में ₹20,000/क्विंटल से घटकर ₹8,000/क्विंटल हो गए हैं।