मिलकर चुनाव लड़ें तो महाराष्ट्र में 40 लोकसभा सीट जीत सकती है एमवीए: बालासाहेब थोरात
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा है कि महाविकास आघाडी (एमवीए) 2024 में एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ती है तो हम राज्य की 48 में से 40 सीटें जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि कांग्रेस अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़े क्योंकि हम राष्ट्रीय दल हैं।" एमवीए में कांग्रेस, एनसीपी व शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।