मिलियनेयर ने रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन में मैंशन पर कब्ज़े के बाद सेना से इसे उड़ाने को कहा

यूक्रेनी मिलियनेयर एंड्रेय स्टैवनाइट्ज़र ने रूसी सेना द्वारा उनके मैंशन पर कब्ज़ा करने की जानकारी होने पर यूक्रेनी सेना से मैंशन को बम से उड़ाने को कहा है। आईटी कंपनी 'ट्रांस इन्वेस्ट सर्विस' के सीईओ स्टैवनाइट्ज़र के मुताबिक, उन्होंने सिक्योरिटी कैमरे से रूसी सैनिकों को प्रॉपर्टी में घुसते देखा। यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद स्टैवनाइट्ज़र पोलैंड चले गए थे।

Load More