मिष्टी दोई, आलू पोस्तो की तरह रैलियां व प्रदर्शन बंगाली संस्कृति का हिस्सा हैं: कलकत्ता एचसी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि बंगाली व्यंजन मिष्टी दोई, आलू पोस्तो और लूची की तरह रैलियां व विरोध प्रदर्शन बंगाली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों, संघों और संस्थाओं को हावड़ा में रैली करने की अनुमति देते हुए यह टिप्पणी की है। बकौल कोर्ट, बंगाली जन्म से ही मुखर सार्वजनिक वक्ता होते हैं।