मिस इंडिया 2015 अदिति आर्या ने शेयर कीं उदय कोटक के बेटे जय के साथ हुई शादी की तस्वीरें
मिस इंडिया-2015 अदिति आर्या ने अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय संग हुई शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "मुझे जीवनसाथी मिल गया।" इससे पहले जय ने मई में X पर एक पोस्ट में अदिति को मंगेतर बताते हुए सगाई की पुष्टि की थी। जय ने पोस्ट में एमबीए पूरा करने पर अदिति को बधाई दी थी।