मिस यूनिवर्स पैजेंट ने कंटेस्टेंट्स के लिए खत्म की अधिकतम आयु सीमा
मिस यूनिवर्स पैजेंट ने कंटेस्टेंट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा हटा दी है जिसके बाद 18 साल या उससे अधिक उम्र की सभी उम्मीदवार प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। अब तक की सबसे उम्रदराज़ मिस यूनिवर्स आरबनी गैब्रियल ने यह घोषणा की। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष थी।