मिस वर्ल्ड की प्रतिभागियों ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सामने आईं तस्वीरें
मिस वर्ल्ड पैजेंट की प्रतिभागियों ने सोमवार को दिल्ली में राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसकी तस्वीरें पैजेंट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई हैं। कैप्शन में लिखा गया है, "अहिंसा के सिद्धांत को लेकर गांधी बहुत प्रसिद्ध हैं जिसने (उनके विचार) दुनियाभर के सिविल राइट्स लीडर्स को प्रेरित किया।" 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत में होगी।