मिस वर्ल्ड प्रतिभागियों ने भारतीय पोशाक में किया रैंप वॉक, सामने आईं तस्वीरें
मुंबई में शनिवार को आयोजित हुए 71वें मिस वर्ल्ड पैजेंट के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने भारतीय पोशाक में रैंप वॉक किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रैंड फिनाले में गायक शान, गायिका नेहा कक्कड़ और उनके भाई-सिंगर टोनी कक्कड़ ने परफॉर्म किया। गौरतलब है, कर्नाटक से ताल्लुक रखने वालीं सिनी शेट्टी ने पैजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।