मिस्टर कोच, आपने हमें गौरवान्वित किया: भारत के थॉमस कप जीतने के बाद बॉयफ्रेंड से तापसी

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम द्वारा पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड व कोच मथायस बोई की तारीफ की है। पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (डबल्स) के कोच मथायस के लिए लिखा, "मिस्टर कोच, आपने हमें गौरवान्वित किया।" मथायस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "शानदार प्रदर्शन...क्या टीम है।"

Load More