'मिस्टर...' में अनिल के कपड़े चोर बाज़ार से थे जो अब तक उनके पास हैं व फिट आते हैं: शेखर कपूर

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने शनिवार को अभिनेता अनिल कपूर के जन्मदिन पर 'मिस्टर इंडिया' से जुड़ा एक वाकया साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "अनिल ने तकरीबन पूरी फिल्म में एक ही जैकेट, शर्ट-पैंट, टोपी और जूते पहने थे। इनमें से अधिकांश चोर बाज़ार से थे। उनके पास आज भी ये कपड़े हैं और 30-साल बाद भी उन्हें फिट आते हैं।"

Load More