'मिस्टर...माही' के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग के दौरान कंधे डिसलोकेट हो गए थे: जान्हवी
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म 'मिस्टर ऐंड मिसेज़ माही' के लिए उन्होंने 2 साल तक क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। जान्हवी ने कहा, "(इस दौरान) काफी चोटें लगीं...मेरे दोनों कंधे डिसलोकेट हो गए थे। मेरा शरीर हार मान चुका था।" उन्होंने कहा, "निर्देशक (शरण शर्मा) चाहते थे कि मैं पूरी तरह से क्रिकेटर बन जाऊं।"