मिस्र की 1,000 साल पुरानी अल-हाकिम मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिस्र की 1,000 साल पुरानी अल-हाकिम मस्जिद पहुंचे जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को मिस्र पहुंचे। साल 1997 के बाद यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र के द्विपक्षीय दौरे पर गए हैं।