मिस्र की रानी के मकबरे में मिली 5000 साल पुरानी वाइन
जर्मनी और ऑस्ट्रिया के पुरातत्वविदों ने मिस्र की रानी मेरिट-नीथ के मकबरे में 5,000 साल पुरानी वाइन की खोज की है। वाइन के अवशेष मकबरे में सैकड़ों बर्तन में मिले और उनमें से कुछ बर्तन पूरी तरह से संरक्षित व मूल रूप में सील बंद मिले हैं। एक पुरातत्वविद ने बताया, "यह शायद वाइन का दूसरा सबसे पुराना...प्रत्यक्ष प्रमाण है।"